अफ्रीकी महिला ने शादी के लिए भारतीय दुल्हन के रूप में मेकओवर किया
भारतीय शादियों को दुनिया भर में उनके असाधारण और दिखावटी समारोहों के लिए जाना जाता है। पारंपरिक कपड़ो में दूल्हा-दुल्हन भी खूब सुन्दर व आकर्षित दिखते हैं
भारतीय दुल्हनों के लिए अपने बड़े दिन पर ढेर सारे गहने पहनना आम बात है लेकिन एक अफ्रीकी दुल्हन के लिए नहीं।
एक अफ्रीकी महिला ने अपनी शादी के लिए भारतीय दुल्हन के रूप में मेकओवर लेने का फैसला किया।
नाइजीरियाई महिला के इस भारतीय मेकओवर ने ऑनलाइन लोगों का दिल जीत लिया है क्योंकि पंजाब की मेकअप आर्टिस्ट नेहा वराइच ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर उनके वेडिंग लुक का एक वीडियो पोस्ट किया है।
पांच दिन पहले शेयर किए गए वीडियो में महिला का मेकओवर दिखाया गया है। पलकों से लेकर कढ़ाई वाले पीले लहंगे और लाल चूड़ियों तक, मेकअप आर्टिस्ट उन्हें पूरा भारतीय लुक दिया है।