स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त- essay in hindi

स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का एक राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को भारत के सभी नागरिक हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आदि मिलकर मनाते हैं। यह सारे राष्ट्र का पर्व है।

इस दिन भारत को कई वर्षों की ग़ुलामी के बाद आज़ादी मिली थी। हमारा देश 15 अगस्त, 1947 ई॰ को स्वतंत्र हुआ था। उस दिन से प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

हमारा देश कई सौ वर्ष तक विदेशी शासकों का ग़ुलाम रहा था। देश को आज़ाद कराने के लिए कई लोगों ने अपने प्राण तक देश पर न्यौछावर कर दिए।

51 best short moral stories in Hindi for kids with moral

उनमें सरदार भगतसिंह, चन्द्र शेखर आज़ाद, राज गुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस, आदि के नाम बड़े आदर से लिए जाते हैं।इसके अतिरिक्त भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा देश को आज़ाद कराने के लिए आन्दोलन चला रहा था।

इस स्वतंत्रता आन्दोलन का नेतृत्व गाँधी जी कर रहे थे। गाँधी जी के साथ देश की करोड़ों जनता थी। देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे वीर नेताओं ने अनेकों कठिनाइयों का सामना किया। 

स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त- essay in hindi

विदेशी सरकार ने उन्हें कई बार जेल की यातनाएँ दीं। उन स्वतंत्रता सेनानियों में बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, आदि नेताओं के नाम शामिल हैं। उनके प्रयासों से भारत 15 अगस्त, 1947 ई॰ को स्वतंत्र हो गया।

Home remedies for good health in hindi

1947 ई॰ के बाद प्रति वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर यह पर्व दिल्ली में मनाया जाता है। दिल्ली में उस दिन प्रातः 8 बजे लाल क़िले पर बहुत चहल-पहल होती है। 

प्रातः प्रधान मंत्री लाल क़िले के प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं फिर वह देश के नाम अपना संदेश जनता को देता है।उस दिन प्रधान मंत्री का भाषण सुनने के लिए विदेशी राजदूत, सभी मंत्री व नेता गण आते हैं। जनता की भी काफ़ी भीड़ रहती है।

दिल्ली के विद्यालयों में एक दिन पूर्व अर्थात् 14 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जबकि देश में अन्य जगहों पर 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

इस दिन प्रातः विद्यालय के मुख्याध्यापक विद्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण करते हैं। फिर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। अंत में कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार भी बाँटे जाते हैं और सबको मिठाइयाँ भी वितरित की जाती हैं।

essay in hindi

Categories: Essay in hindi

1 Comment

hindi shayari · 01/08/2021 at 10:54 pm

bahut hi mast jankari hai

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *