गाय (my favourite animal) – short essay in Hindi

Short essay in Hindi

गाय एक पालतू पशु है।यह मनुष्य के लिए सबसे बड़ा सहायक और लाभदायक पशु है।

हमारे देश में गाय का बहुत महत्व है। गाय की चार टांगे, चार थन, दो सींग व एक पूँछ होती है।

हमारे देश में कई रंगो की गाय होती है। गाय प्रायः संसार के सभी भागों में पाई जाती है।

गाय भोजन में प्रायः घास खाती है।गाँव और शहरों दोनो में लोग गाय को पालते है।

गाँव में गायों को अन्य पशुओं की तरह ही चरागाहों में चरने के लिए छोड़ देते हैं।

जहाँ वे अपने आप हरा चारा चरती है। शहरों में अधिकतर गाय को दाना, भूसा, ख़ाली आदि खिलाई जाती है।

भोजन करने के उपरांत गाय जुगाली करती है।जुगाली करते समय वह मुँह से झाग भी छोड़ती है।जुगाली करने से गाय का खाना पचता है।

गाय सबसे लाभदायक पशु है।मनुष्य को उससे बहुत लाभ होता है।उसका स्वभाव सरल व विनीत होता है।

वह हमें दूध देती है। जो कि बहुत पौष्टिक होता है। गाय का दूध दवाई के समान होता है।

गाय  का मल- मूत्र भी बहुत बड़ा उपयोगी है।उसका मूत्र कई रोगों में काम आता है।

गाय के गोबर से खाद भी बनाई जाती है। जो कि खेतों के लिए बहुत लाभदायक होती है।

इसके गोबर से लोग घरों की लिपाई भी करते हैं।

गाय के बछड़े ही बड़े होकर बैल बन जाते हैं।जो किसान के बड़े सहायक होते हैं।

बैलों से खेतों में जुताई होती है।बैल गाड़ी से वे सामान ढोने का काम भी करते है।

गाय संसार के सब लोगों के लिए लाभदायक है लेकिन हिंदुओं के लिए गाय का धार्मिक महत्व भी है।

हिंदू लोग गाय को गो- माता कह कर पूजते है। धार्मिक कामों में गो-दान का भी बड़ा महत्व होता है।

 

 

 

 

 

 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *