<iframe src="https://embeds.beehiiv.com/79d83700-bfcf-4eb5-a1bc-3b25d89d6464" data-test-id="beehiiv-embed" width="100%" height="320" frameborder="0" scrolling="no" style="border-radius: 4px; border: 2px solid #e5e7eb; margin: 0; background-color: transparent;"></iframe>

शेर की चमड़ी में गधा-moral story in Hindi

sher ki chamdi me gadha naitik kahani Hindi me

एक बार की बात है, एक गाँव में एक गधा रहता था| एक दिन वह अकेले जंगल के रास्ते से जा रहा था| मस्ती में गधा अपनी ही धुन में चला जा रहा था|

अचानक से रास्ते में उसे एक शेर की चमड़ी मिली| उसे देखकर वो बहुत खुश हुआ| उसने उस चमड़ी को पहन लिया|

उसे पहनकर वह बिलकुल शेर की तरह लग रहा था| जब वह गाँव में वापस लौटा तो उसे शेर की चमड़ी में देखकर लोग व अन्य जानवर उसे शेर समझने लगे|

इसीकारण वह उससे डर कर भाग रहे थे| यह देखकर गधा बहुत खुश हुआ और सोचने लगा की अब तो सब लोग उससे डर रहे है|

शेर और गाय-moral story in Hindi

कुछ दिन ऐसा ही चलता रहा| अब तो गधा अपने आप को शेर समझने लगा था|

एक दिन वह शेर की चमड़ी पहनकर गाँव में घूम रहा था| उसे रास्ते में कुछ गधों का झुण्ड दिखा| वे आपस में गाना गए रहे थे और गाने की प्रतियोगिता कर रहे थे|

यह देखकर उस गधे को लगा की वह इनसे ज्यादा अच्छा और जोर से गा सकता है| इसी कारण उसने गाना गाना शुरू कर दिया|

लेकिन वह भूल गया था की उसने शेर की चमड़ी पहनी हुई है| जब गाँव वालों ने देखा कि शेर गधे की आवाज निकाल रहा है|

तब वह समझ गए की शेर की चमड़ी में एक गधा है| लोग उसके पीछे डंडा लेकर पड़ गए और उसे जब तक मारते रहे तब तक वह मर नहीं गया|

बिचारे गधे ने अपनी बेवकूफ़ी के कारण अपनी जान खो दी|

शिक्षा:

हमे कभी भी किसी ओर के रूप का स्वांग नहीं रचना चाहिए|

donkey in lion’s skin moral story in Hindi


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *