दयालु किसान-  Moral story in Hindi

dayalu Kissan ki naitik kahani Hindi me

एक बार की बात है, एक गाँव में एक किसान अपनी पत्नी के साथ रहता था। एक दिन वह जब अपने काम से लौट रहा था तब उसे एक घायल चिड़िया मिली।

वह उसे अपने घर ले आया लेकिन उसकी पत्नी को यह बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा क्योंकि उसकी पत्नी हमेशा किसान से किसी न किसी बात पर लड़ती रहती थी।

इसके बावजूद भी किसान ने उसकी बहुत अच्छी देखभाल की जिससे वह चिड़िया जल्दी ठीक हो गई। एक दिन जब किसान घर में नहीं था, तब वह चिड़िया वहाँ से उड़ गई।

क्यूँकि वह नहीं चाहती थी कि उसकी वजह से किसान की पत्नी और गुस्सा हो।

वहाँ से वह अपने घोंसले में पहुँची और वहाँ उसने अपने दोस्तों को किसान और उसकी पत्नी के बारे में बताया। जब किसान अपने घर पहुंचा, तो चिड़िया को वहाँ न पाकर उसे ढूंढने निकल गया।

पहलवान कछुआ- moral story in Hindi

बहुत कोशिश करने पर उसने चिड़िया का घोंसला ढूंढ लिया। चिड़िया और उसके के दोस्तों ने किसान को एक बक्सा दिया। उसने बक्सा खोला तो उसमें से अनमोल पत्थर निकले।

यह देखकर किसान की पत्नी भी इस लालच में घोंसले के पास गई कि उसे भी कुछ अनमोल चीज़ मिल जायेगी लेकिन चिड़ियों ने उसे बिच्छुओं से भरा बक्सा दिया।

बिच्छुओं ने उसे काट लिया और वह मर गई। किसान ने चिड़ियों के घोंसले के पास ही अपना घर बना लिया।

 

शिक्षा:

अच्छाई का फल हमेशा अच्छा मिलता है।और लालच का फल हमेशा बुरा ही होता है।

Kind Farmer short moral story in Hindi with moral


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *