गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी- essay in hindi

गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। 15 अगस्त, 1947 ई॰ को भारत आज़ाद हुआ। उसके बाद भारत में शासन चलाने के लिए एक संविधान बनाया गया। उसके अनुसार देश में प्रजातंत्र शासन लागू करने की व्यवस्था रखी गई।

प्रजातंत्र या गणतंत्र का अर्थ है, प्रजा का शासन। प्रजा ही अपने ऊपर शासन करने के लिए, अपने प्रतिनिधि को चुनती है। गणतंत्र की यह प्रणाली हमारे देश में 26 जनवरी, 1950 ई॰ से लागू हुई।

इसलिए ही उस दिन से 26 जनवरी को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।गणतंत्र दिवस का पर्व राष्ट्रीय पर दिल्ली में मनाया जाता है। उस दिन प्रातः देश के प्रधान मंत्री, इंडिया गेट पर, अमर जवान-ज्योति पर, श्रद्धांजलि अर्पित करते है

essay in hindi republic day

श्रद्धांजलि के बाद देश के राष्ट्रपति वहाँ पर बने सलामी मंच पर विराजमान होते हैं। राष्ट्रपति को सलामी देने के लिए सेना के तीनों अंगों के जवान विभिन्न टुकड़ियों में बैंड बाजे के साथ आते हैं। उनका जलूस लाल क़िले तक पहुँचता है।

स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त- essay in hindi

उनके साथ साथ, उस दिन राष्ट्रपति के सामने सेना के अस्त्र-शस्त्र, साज-समान व लड़ाकू विमानों का भी प्रदर्शन होता है। फिर स्कूल के बच्चे भी विभिन्न कार्यक्रम पेश करते हैं। देश के विभिन्न राज्यों की झाकियाँ भी इसी दिन दिखाई जाती हैं।

दिल्ली के विद्यालयों में एक दिन पूर्व 25 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।अन्य जगहों के विद्यालयों में 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

इस दिन विद्यालय में प्रातः मुख्याध्यापक सर्वप्रथम ध्वजा रोहण करते हैं। उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिखाए जाते है। विभिन्न कार्यक्रमों के अनुसार अंत में पुरस्कार वितरण होते हैं तथा सभी छात्रों को मिष्ठान वितरण भी किया जाता है

essay in hindi

Categories: Essay in hindi

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *